बेलघाट पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोपी राइपुर निवासी सदरे आलम व एक नाबालिग को पकड़ लिया। इसके साथ ही शाहपुर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में आवास विकास कालोनी कूड़ाघाट निवासी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी के आरोप में बनकटा चौराहा निवासी सलमान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया।
बांसगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात करीब दस बजे महुआपार निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। राकेश पर दुष्कर्म, अपहरण व पाक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज है। उसने एक किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इसी तरह गोला पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर किशोरी से छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के आरोपी सहड़ौली निवासी मंतोष कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।