कैंपियरगंज के अधिवक्ताओं के आंदोलन के समर्थन में आया जिला संगठन
कैंपियरगंज। तहसील मुख्यालय के तीन अफसरों के तबादले की मांग को लेकर आंदोलित कैंपियरगंज के अधिवक्ताओं को अन्य अधिवक्ता संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। शुक्रवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर के मंत्री धीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एलान किया कि 16 मई को डीएम का घेराव कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराकर अधिकारियों को तत्काल हटाकर जांच कराने की मांग की जाएगी।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर के मंत्री धीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल विष्णु उपाध्याय, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, करुणेश शुक्ल व अंजनी मणि त्रिपाठी ने बार भवन सभागार में कैंपियरगंज के अधिवक्ताओं से बातचीत की। धीरेंद्र दुबे ने कहा कि आप की इस लड़ाई में जिले के अधिवक्ता साथ हैं। जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई में प्रदेश के सभी अधिवक्ता संगठन शामिल होंगे।
इस अवसर कैंपियरगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव, मंत्री गोविंद शरण पाठक व कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रभात यादव, संयुक्त मंत्री ज़ैनुल आब्दीन, चंद्रोदय प्रताप सिंह, सुमित्रानंदन सिंह, गुरु प्रसाद तिवारी, जयहिंद, गोपाल जायसी आदि मौजूद रहे।