फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : लेजर स्ट्राइक से प्रतिभागियों ने साधा लक्ष्य पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के रोबोटिक्स क्लब की ओर से आयोजित रोबोमेनिया में लेजर स्ट्राइक में प्रतिभागियों ने लेजर गन से निर्धारित लक्ष्य पर निशाना साधा। यह नॉकआउट राउंड था, जिसमें निशाना से चूकने वाले प्रतिभागी पहले ही राउंड में बाहर हो गए। आगे के चरणों में प्रतिभागियों को साधने के लिए क्रमशः कठिन लक्ष्य दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में आयोजित तीेन दिवसीय रोबोमेनिया-2023 का उद्घाटन आर्यभट्ट सभागार में अधिष्ठाता स्नातक प्रो. पीके सिंह ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित मशीनों से लैस होगा। ऐसे में रोबोटिक्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अभी कुछ ही कार्यों में रोबोट्स का प्रयोग हो रहा है। परंतु, जैसे जैसे स्वचालन बढ़ेगा वैसे वैसे रोबोटिक्स का महत्व बढ़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि इंजीनियरिंग के छात्रों के रोबोटिक्स का ज्ञान हो। और यह भी जरूरी नहीं कि केवल कंप्यूटर साइंस के छात्र ही रोबोटिक्स जाने। बल्कि इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं के छात्रों को रोबोट निर्माण, डिजाइन, और अनुप्रयोग के मूलभूत तत्वों की जानकारी होना लाभदायक साबित होगा। इसके पहले छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता स्थल पर लगे विभिन्न उपकरणों का जायजा लिया। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लेजर स्ट्राइक, इलेक्ट्रो एनएफएस, क्लैड्डिंग दी कोड, वेब क्वेस्ट, इलेक्ट्रो चैस, इलेक्ट्रॉनिक आर्ट, शेरलॉकड, बॉम डिफ्यूजन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। रोबोमेनिया के पहले दिन लगभग 1000 छात्रों ने लेजर स्ट्राइक और इलेक्ट्रो एनएफएस प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया। इसी प्रकार, वर्चुअल गेम इलेक्ट्रो एनएफएस में छात्रों को मैनुअल स्टीयरिंग दी गई और उन्हें उसके सहारे गेम को आगे बढ़ाना था। निर्धारित संख्या में गलतियां करने वाले प्रतिभागियों को सिस्टम द्वारा नॉकआउट कर दिया गया। शुरुआती चरण पार करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः कठिन लक्ष्य दिए गए। सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आने वाले दो दिनों में आयोजित होंगे और उनके परिणामों को घोषणा एवम पुरस्कार वितरण समापन समारोह में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विभिन्न शिक्षक सहित डॉ. राजन मिश्र, डॉ. अनुपम साहू, डॉ. बीपी पांडे, डॉ. सुशील कुमार सरोज सहित प्रखर सक्सैना, आयुष मिश्रा, एवम अलीशा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें