जांच के दौरान प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेती खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार से विशेष अभियान शुरू करते हुए शहर से लेकर देहात तक विभिन्न रेस्त्रां, दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांची। इस दौरान टीम ने संदेह होने पर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
अभियान के दौरान मिठाई, दूध, दूध से बने उत्पाद, तेल, घी, बेसन, मैदा, नमकीन की विशेष जांच होगी। इसे लेकर शासन की तरफ से भी निर्देश जारी किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान के पहले दिन जंगल तुलसीराम बिछिया से दो नमूने अजीनोमोटो, चिप्स, ताड़ी खाना बिछिया स्थित पवन प्राविजन स्टोर से रंगीन कचरी, आलू पापड़, डवरपार से जयप्रकाश गुप्ता की दुकान से नमकीन, स्वास्ती किराना स्टोर से रिफाइंड पामोलीन तेल का नमूना लिया।
इसी तरह हाटा बाजार स्थित मोहन किराना स्टोर से किंग सोयाबीन तेल और गुप्ता मिष्ठान भंडार से पेड़े का नमूना लिया गया।