फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : बीए में 30 और एमए में 25 प्रतिशत सीट वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियमित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित विभागाध्यक्षों की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया। बढ़ी सीटों पर प्रवेश स्ववित्तपोषित माध्यम से दिया जाएगा। अब इसे मंजूरी के लिए प्रवेश समिति में ले जाने की तैयारी है। निर्णय के अनुसार, बीए में सेल्फ फाइनेंस मोड में 30 प्रतिशत सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी तरह एमए के सभी विषयों में 25 प्रतिशत की सीट वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

बीएससी, एमएससी और एमकॉम के नियमित पाठ्यक्रमों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। सीट वृद्धि सत्र 2026-27 में लागू होगी। सीट वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को भी अधिष्ठाताओं के साथ कुलपति ने बैठक की थी। उसमें सीट वृद्धि पर सहमति बन गई थी। शुक्रवार को इसका ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया गया।

डीडीयू में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू होनी है। इसे लेकर इस निर्णय को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रवेश के लिए ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद विश्वविद्यालय परिसर ही होता है। इसीलिए हर वर्ष स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। उनमें से करीब 12-15 प्रतिशत अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिल पाता है। सीट वृद्धि होने पर संबंधित पाठ्यक्रमों में छात्रों के अनुपात के हिसाब से शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन



इन विषयों में 60-60 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश
परास्नातक में स्ववित्तपोषित माध्यमों से संचालित एमएससी के कई विषयों में 60-60 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब तक बायोटेक्नोलॉजी में 22, पर्यावरण विज्ञान में 50, इलेक्ट्रॉनिक्स में 18, माइक्रोबायोलॉजी में 24 सीटों पर प्रवेश लिया जाता था। इन सभी विषयों में नए सत्र में 60-60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्रवेश समिति से स्वीकृति की प्रत्याशा में बीए, एमए, बीएससी, एमएससी और एमकॉम में सीट वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इससे बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ मिलेगा। प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें