एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो एसएन सिंह ने कहा कि बोर्ड ऑफ स्टडीज ने विद्यापरिषद के पास प्रोन्नति फार्मूले को भेजा था, जहां उसे मंजूरी मिल गई है। शासन को निर्णय से अवगत करा दिया गया है। पहले अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होगा ताकि विद्यार्थी अगर कहीं और प्रवेश लेने चाहते हैं तो उन्हें दिक्कत न हो। इसके लिए दो जुलाई से ऑनलाइन क्विज कराए जाएंगे। इसके बाद अन्य सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
प्रत्येक सेमेस्टर 100 अंक का है। 50 अंक सेमेस्टर की परीक्षा और 50 अंक आंतरिक मूल्यांकन पर निर्भर है। आंतरिक मूल्यांकन में 50 अंक का निर्धारण पहले ही क्विज और एसाइनमेंट के आधार पर हो चुका है। अब सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होगी।
इसलिए इसमें के 30 अंक का निर्धारण पिछले सेमेस्टर के अंक या शेष सभी सेमेस्टर के औसत अंक जो ज्यादा हो, उसके आधार पर दिया जाएगा। शेष 20 अंक के लिए ऑनलाइन क्वीज होंगे। क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जाएगा। इसके लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।