फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डीएम ने दिया निर्देश, फोरलेन किनारे की जमीनों को सुरक्षित करेगा प्रशासन

Thu, 27 Feb 2020 07:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

फोरलेन किनारे की सभी सरकारी जमीनों की निगरानी तेज कर दी गई है। ऐसी सभी जमीनों को जिला प्रशासन सुरक्षित करेगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल और सदर तहसील के कानूनगो व लेखपालों के साथ गोरखपुर-सोनौली रोड पर मानीराम के पास ताल जहदा की कीमती जमीन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


 मानीराम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास रोड से ही सटे 200 एकड़ जमीन है जो ताल जहदा गांव में आती है। गांव एवं आस-पास के कुछ लोग इस जमीन पर खेती भी कर रहे हैं जबकि जिला प्रशासन के मुताबिक यह जमीन सरकारी है।

गांव में अभी चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। पिछले दौरे में भरोहिया स्थित शिव मंदिर जाते वक्त मुख्यमंत्री की नजर इस जमीन पर पड़ी थी। उसी समय उन्होंने जिला प्रशासन को आगाह किया था कि मुख्य मार्ग समेत फोरलेन किनारे की सरकारी जमीनों पर नजर रखी जाए ताकि नई परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक की कमी सामने न आए।
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएम, सदर तहसील के अफसरों, कर्मचारियों साथ मौके पर पहुंचे। जमीन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अभिलेखों की जांच कर जमीन सुरक्षित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें