फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोरोना से ठीक होने के बाद भी दिक्कत महसूस करने वालों को जागरूक करेगा प्रशासन

Thu, 20 May 2021 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना संक्रमित, ठीक होने के बाद भी कमजोरी की कर रहे हैं शिकायत
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करने वालों को बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जिला प्रशासन जागरूक करेगा। जिला एवं महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसके इलाज के लिए पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू हो चुकी है। अब प्रशासन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को इस बात के लिए जागरूक करेगा कि वे कौन सी सावधानियां बरत कर छोटी-बड़ी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) की ओर से इसके लक्षण व बचाव को लेकर प्रोटोकाल तैयार किया गया है। इस प्रोटोकाल का हिन्दी अनुवाद कराकर प्रशासन पंफलेट छपवाने की तैयारी कर रहा है। इसे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित कराया जाएगा और लोगों को इसकी गंभीरता बताते हुए इससे बचने के उपाय अपनाने को जागरूक किया जाएगा।

यह बरतें सावधानी...
  • धूलभरे निर्माण स्थल पर जाएं तो निश्चित रूप से मास्क का प्रयोग करें
  • मिट्टी, काई या खाद उठाते समय जूते, पूरे बांह का शर्ट और फुल पैंट जरूर पहनें
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें- हाइपर ग्लाइसीमिया को नियंत्रित रखें
  • कोरोना से ठीक होने के बाद व शुगर की स्थिति में ब्लड ग्लूकोज लेवल का ध्यान रखें
  • सोच-समझकर स्टेरायड का इस्तेमाल करें। सही समय, सही डोज व सही अंतराल का ध्यान रखें।
  • ऑक्सीजन थेरेपी के दौरान नमी के लिए साफ व जीवाणुरहित पानी का इस्तेमाल करें
  • सोच समझकर एंटीबायटिक या एंटी फंगल का इस्तेमाल करें
विज्ञापन

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू करा  दी गई है। ज्यादातर लोग खुद भी सावधानी बरत रहें। जागरूकता के संबंध में प्रशासन भी पंफलेट छपवाकर लोगों में वितरित कराएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें