फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का डंडा, सात ट्रक-ट्रेलर सीज

Wed, 21 Jun 2023 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार/ गोला।

सार

अवैध बालू खनन की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई सड़कें टूट गई है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश भी है। मामला बढ़ने पर गोला तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी बड़हलगंज घनश्याम यादव के साथ सोमवार की रात में क्षेत्र भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन
अवैध बालू खनन में लगे ट्रक और ट्रेलर को सीज किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध बालू खनन के खिलाफ सोमवार की रात में प्रशासन का डंडा चला। गोला तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल ने बड़हलगंज पुलिस के साथ मदरिया चौराहे से अवैध लोडिंग किए सात ट्रक-ट्रेलर को पकड़ा। सभी वाहनों को थाने में भेजा गया, जिन्हें सीज कर दिया गया है। अचानक प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इसका असर मंगलवार सुबह देखने को मिला। इलाके में अवैध खनन की गाड़ियां नहीं नजर आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके में अवैध बालू खनन की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई सड़कें टूट गई है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश भी है। मामला बढ़ने पर गोला तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी बड़हलगंज घनश्याम यादव के साथ सोमवार की रात में क्षेत्र भ्रमण पर निकले। इस दौरान रात 10:30 बजे गोला बड़हलगंज मार्ग पर स्थित मदरिया चौराहा पर बालू से लदा ट्रक ट्रेलर वाहन को प्रशासन ने पकड़ा।

इसे भी पढ़ें: अब माफिया राकेश यादव के घर पर चला बुलडोजर, गांव में तैनात की गई थी पुलिस-पीएसी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर चालकों से खनन संबंधित साक्ष्य प्रमाण मांगा गया। साक्ष्य प्रमाण न मिलने पर प्रशासन ने वाहनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस बीच गाड़ियों के चालक भागने में कामयाब हो गए। तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने बताया अवैध बालू लदे ट्रक-ट्रेलर पुलिस को सुपुर्द कर चालान की कार्रवाई की जा रही है, आगे भी अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें