फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पर बड़ी कार्रवाई: अमरमणि त्रिपाठी की चल-अचल संपत्ति कुर्क, अधिकारियों समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 13 Apr 2024 02:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

अमरमणि के खिलाफ यह कार्रवाई बस्ती में व्यापारी के बेटे अपहरण मामले में फरार होने के चलते हुई है। अमरमणि को अदालत में सरेंडर होना था, लेकिन अमरमणि सरेंडर नहीं हुए।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी व पुलिस फोर्स - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरमणि त्रिपाठी की चल-अचल संपत्ति की कुर्की हो रही है। पुलिस बल के साथ एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य के साथ कोतवाली बस्ती के इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव मौजूद हैं। एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर कुर्की हो रही है। कार्रवाई के चलते नौतनवा कस्बे में स्थित अमरमणि त्रिपाठी का आवास पुलिस छावनी तब्दील हो गया है।

विज्ञापन

बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ यह कार्रवाई बस्ती में व्यापारी के बेटे अपहरण मामले में फरार होने के चलते की गई है। अमरमणि को अदालत में सरेंडर होना था। अमरमणि सरेंडर नहीं हुए, जिसके चलते उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत बालक मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था। अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें