फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूल बनेंगे वार्ड

Mon, 23 Mar 2020 03:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ने पर सरकारी व निजी विद्यालयों में वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार चिन्हीकरण का कार्य प्रारंभ करते हुए बेड व चादर की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विदेश व देश से आने वाले व्यक्तियों की सूचना प्रधान प्रशासन को दें, यह भी सुनिश्चित करें कि वह व्यक्ति जांच से पूर्व कहीं भी बाहर न जाए। यदि वे निर्देशों का अनुपालन न करें तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए।

खंड विकास अधिकारी भी बाहर से आए व्यक्तियों की मानीटरिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य को लेकर कहीं से भी शिथिलता न बरती जाए। खुद को सुरक्षित रखें तथा सभी को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान एसपी रोहित सिंह सजवान, सीडीओ पवन अग्रवाल, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीडीओ व डिप्टी सीएमओ को बनाया गया नोडल
इसे प्रभावी बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सीमा क्षेत्र पर रखी जाए विशेष सतर्कता
रविवार की देर रात आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल सीमा से जुड़े रहने वाले जिले में विशेष सतर्कता बरती जाए। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों का ब्यौरा एकत्र किया जाए तथा उनका सघन परीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के उन श्रमिकों के धनराशि का भुगतान अविंलब किया जाए जो लंबित है। विपरीत परिस्थिति के दृष्टिगत राशन वितरण संबंधी व्यवस्था को मजबूत कर लिया जाए।

जिन श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हुआ है उन्हें भी किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी तैयारी प्रारंभ कर दें। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, सीडीओ पवन अग्रवाल, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, सभी अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एके सिंह, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें