फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गेहूं खरीद की असंतोषजनक स्थिति पर एडीएम एफआर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, खरीद में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा की गई। जिसमें जनपद में गेहूं खरीद की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इसके दृष्टिगत सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर लगभग 100 कुंतल गेहूं क्रय किया जाना है। प्रत्येक दिन खरीदे गये गेहूं की मात्रा को गूगल सीट पर फीड भी करना होगा, जिसकी अगले दिन समीक्षा जिलाधिकारी स्तर से की जाएगी। खरीद कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में कुल 06 एजेंसियों ने 108 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। जो मोबाईल एवं स्थायी दोनों रूप से कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं का मूल्य रुपये 2425/ क्विंटल निर्धारित है। साथ ही उतराई, छनाई एवं सफाई के मद में लगने वाले रुपये 20 प्रति कुंतल गेहूं के मूल्य के साथ ही वापस किये जा रहे हैं। संबंधित ब्लाक के विपणन निरीक्षक, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाईल नंबर 7839565003, जिला / क्षेत्रीय प्रबन्धक, पीसीएफ के मोबाईल नंबर 7905782894, जिला प्रबन्धक, यूपीसीयू के मोबाईल नम्बर 8418029146, जिला/क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीएसएस के मोबाईल नम्बर 8957244988 पर संपर्क करने पर मोबाईल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीद का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कृषक का पंजीकरण नहीं है तो मौके पर ही कराकर खरीद किया जायेगा। 100 कुंतल गेहूं पंजीकरण सत्यापन मुक्त है। कृषक सुविधा के दृष्टिगत सत्यापन लंबित होने पर भी 100 कुंतल तक कोई भी किसान गेहूं विक्रय कर सकेगा। जिले में निर्धारित लक्ष्य 59500 मी0टन के सापेक्ष 1925.12 मी0टन गेहूं खरीद किया जा चुका है। 48 घंटे के अंदर धनराशि कृषक के खाते में पहुंच जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें