फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: असुरन के विस्थापित व्यापारियों की समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा

Sun, 26 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। असुरन से विस्थापित 60 व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेंद्र कुमार और एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव असुरन चौक पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि मामले में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि वे इस मुद्दे को लेकर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि निकट ही दुकानें बनाकर व्यापार के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। यह मामला व्यापार बंधु की बैठक में भी उठाया जा चुका है।

संयुक्त व्यापार मंडल के रमेश चंद्र गुप्त, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ सिंह और असुरन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने एसपी ट्रैफिक को गीता वाटिका की ओर से आने वाले वाहनों के असुरन चौराहे पर डिवाइडर से टकराने की समस्या से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवीण सिंह, दिलीप जायसवाल, ओंकार सिंह, कन्हैया व्यास, धर्मेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, बृजेश शाही, विनोद प्रताप, गोविंद राव, उपेंद्र श्रीवास्तव, मणिनाथ गुप्ता व राजेश तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें