फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की चपेट में आने से ग्रीसिंग कर रहे वृद्ध की मौत

Sat, 25 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर शेरपुर चमराह टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन स्थित शेरपुर चमराह टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। ट्रक की ग्रीसिंग कर रहा वृद्ध मजदूर उसी वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के पास दुकान पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सीमेंट लदे ट्रक की ग्रीसिंग का काम किया जा रहा था। दीनबंधु राजभर (60) ट्रक के नीचे ग्रीसिंग कर रहे थे। इसी दौरान चालक ने अचानक ट्रक स्टार्ट कर दिया और वाहन आगे बढ़ गया। इसकी चपेट में आने से दीनबंधु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जंगल कौड़िया ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें