फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के आदित्य ने अयोध्या के विश्वजीत को दिखाया आसमान

Fri, 29 Sep 2023 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में उप्र कुश्ती संघ की तरफ से आयोजित दो दिवसीय प्रदेशीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन के प्रमुख मुकाबले में गोरखपुर के आदित्य यादव ने विश्वजीत चौहान अयोध्या को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों और छात्रावासों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में बालक श्रेणी के भार वर्ग 57 किलोग्राम में आदित्य यादव छात्रावास गोरखपुर ने विश्वजीत चौहान अयोध्या को चित किया। गोविंद आजमगढ़ ने सुनील वाराणसी को हराया। मुरादाबाद के अजय ने विश्वजीत बस्ती को पराजित किया। सन्नी मेरठ ने बलराज मिर्जापुर को पटखनी दी। ललित बरेली ने अजय मुरादाबाद को पराजित किया। धर्मवीर आगरा ने गौरव सहारनपुर को पराजित किया।
मैच के निर्णायक की भूमिका में राजनारायण पटेल, यशवंत सिंह, गोविंद यादव, राजीव यादव, ओसामा जोहर, संदीप गुप्ता, अमरनाथ यादव, जितेंद्र सिंह, पंकज यादव, गोरखनाथ यादव, सुभाष भारद्वाज रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्ने लाल यादव, चंद्रविजय सिंह, जनार्दन सिंह यादव, अमरनाथ, कृष्णकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें