फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले दिन पुलिसवालों को ही समझाया कानून...बिना हेलमेट चालान भी

Thu, 02 Nov 2023 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि महीने भर पुलिस स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम करेगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के साथ ही, बच्चों की रैली भी निकाली जाएगी। यातायात माह के शुभारंभ कार्यक्रम में आईजी जे रविंद्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यातायात माह के शुभारंभ अवसर पर रैली को रवाना करते एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजी अखिल कुमार ने बुधवार को यातायात माह का शुभारंभ किया। यातायात पुलिस जागरूकता रैली निकाली जो गोलघर होते हुए शास्त्री चौक तक गई थी। इस दौरान लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। पहले दिन पुलिस ने खुद के विभाग से कानून का पालन शुरू कराया है। पुलिस की जांच में आठ पुलिस वाले बिना कागज और हेलमेट के मिले, जिसका चालान काटा गया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस एक महीने में कॉलेज, स्कूल में जाकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के नियम लोगों को बताएगी। साथ ही कमी मिलने पर कार्रवाई भी करेगी।

पुलिस हर साल नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाती है। बुधवार को रैली निकालने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुआत की। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने बताया कि पहले दिन पुलिस वालों की जांच की गई है। इस दौरान बिना हेलमेट के मिले पुलिस वालों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 105 करोड़ की संपत्तियां जब्त, आगे भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि महीने भर पुलिस स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम करेगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के साथ ही, बच्चों की रैली भी निकाली जाएगी। यातायात माह के शुभारंभ कार्यक्रम में आईजी जे रविंद्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई आदि मौजूद रहे।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें