फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग को सौंपी गई उसकी जिम्मेदारी: गोरखपुर में सड़कों को करें चौड़ा, डिवाइडर बनाकर यातायात नियम का कराएं पालन

Wed, 15 Dec 2021 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने डिवाइडर कट को बंद करने सहित कई निर्देश दिए है तो अब एडीजी अखिल कुमार सड़क पर उतरकर खुद ही जाम को लेकर समीक्षा किए है।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सड़क पर उतरकर निरीक्षण के बाद एडीजी अखिल कुमार ने जीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, पीडब्लूडी के अफसरों के साथ बुधवार को बैठक की। ट्रांसपोर्टनगर के पास सड़क को चौड़ाकर कई जगहों पर डिवाइडर बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी विभाग को अलग-अलग काम सौंपा गया है ताकि इस पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके। यातायात पुलिस को भी कई जगहों पर कड़ाई से यातायात नियम का पालन कराने का एडीजी ने निर्देश दिया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए इस दिनों पुलिस अफसर कोशिश कर रहे हैं। डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने डिवाइडर कट को बंद करने सहित कई निर्देश दिए है तो अब एडीजी अखिल कुमार सड़क पर उतरकर खुद ही जाम को लेकर समीक्षा किए है। इसके बाद ही एडीजी ने इस काम में अन्य विभागों की मदद लेने का ना सिर्फ फैसला किया बल्कि बुधवार को सबकी मौजूदगी में कार्ययोजना भी तैयार कर ली है।

 

विज्ञापन

यह लिए गए फैसले

  • बेतियाहाता से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे तक दो कट एक अलहदादपुर तिराहा एवं नांगलिया अस्पताल तिराहा पर डिवाइडर बनाए जाने। राइट टर्न को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। सोमवार तक इसका पालन शुरू होगा। (कार्यवाही नगर आयुक्त और एसपी सिटी)
  • बेतियाहाता से ट्रांसपोर्टनगर के मध्य रोड पर नगर निगम के डंफरों का आवागमन अत्याधिक है, इन्हें किसी अन्य मार्ग से निकाला जाए। (कार्यवाही नगर निगम और एसपी सिटी)
  • बेतियाहाता से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच की चौड़ाई बहुत कम है। इसे चौड़ा किया जाए। (कार्यवाही संस्था पीडब्लूडी)
  • ट्रांसपोर्ट नगर में वेंडर जोन तैयार कर उसकी सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को नगर निगम द्वारा करा लिया जाए तथा मार्ग में लगने वाले ठेले खोमचे एवं दुकानदारों जो रोड पर लगते है उनकी गोष्ठी करके सही जगह पर लगाने का निर्देश दिया जाए। ( जिम्मेदारी नगर आयुक्त और एसपी सिटी)
  • शास्त्री चौक के पास नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा है, इसे हटवाया जाए। (जिम्मेदारी नगर आयुक्त)
  • कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर चौराहे में कई जगहों पर कट है, जिनका प्रयोग करने से जाम लगता है। इसे बंद कराया जाए। (जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी)

जाम को लेकर एक टीम रोजाना करेगी बैठक

एडीजी ने आदेश दिया कि यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक टीम का गठन किया जाए। यह प्रतिदिन शाम में बैठक करें। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, नगर मजिस्ट्रेट, आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, जीडीए के अधिशासी अभियंता, रहेंगे। डीएम और एसएसपीटीम का गठन कर इसकी जानकारी देंगे। रोजाना टीम प्रगति के बारे में एडीजी, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी को देंगे।

शुरू भी हो गई कार्रवाई

बैठक से निकलने के बाद ट्रैफिक पुलिस नगर निगम, पीडब्लूडी टीम के साथ मौके पर गई। मोहद्दीपुर, ट्रांसपोर्टनगर के पास डिवाइडर को बंद करने पर मंथन किया गया। डंफरों को दूसरे मार्ग से भेजने की भी कार्ययोजना तैयार की गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें