फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हत्याकांड के बाद पुलिस की कमियां खंगालने गोरखपुर पहुंचे एडीजी एटीएस, शासन को सौंपेंगे इसकी रिपोर्ट

Sat, 18 Jul 2020 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोतवाली थाने पहुंचे एडीजी डीके ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर हत्याकांड के बाद गोरखपुर जिले के पुलिस विभाग के नोडल पुलिस अधिकारी एडीजी एटीएस ध्रुव कांत ठाकुर जिले के सभी बदमाशों की सूची की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार देर रात गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान वे शनिवार को पुलिस विभाग की एक-एक कमियों और अच्छाइयों को जांचने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले नवंबर की अपेक्षा इस बार उनका दौरा कई मायने में अलग होगा। इस बार वे न तो जेल का निरीक्षण करेंगे और न ही किसी थाने या पुलिस लाइंस का। इस बार वे पुलिस महकमे के अंदरूनी कमियों का अध्ययन करेंगे और अपनी रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाएंगे।

शुक्रवार को अमर उजाला से फोन पर खास बातचीत में एडीजी एटीएस डीके ठाकुर ने बताया कि पुलिस विभाग की कोई भी कमी इस बार उनकी आंखों से नहीं बच पाएगी। जिले के नोडल पुलिस अधिकारी एडीजी एटीएस देर रात सर्किट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


शासन के निर्देशों के अनुसार उनकी समीक्षा में मुख्य मुद्दा जिले के टॉप टेन के बदमाशों की सूची है। इसके अलावा अन्य अपराधियों और उनके खिलाफ अबतक की गई कार्रवाई की भी समीक्षा करेंगे। थानेदारों के तैनाती में सामाजिक समीकरण का पालन हो रहा है कि नहीं इस बात की भी रिपोर्ट शासन को देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें