फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इंजीनियर के घर पथराव के बाद इलाके में दहशत, पशु तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश

Sat, 12 Jun 2021 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इंजीनियर के घर पशु तस्करों के पथराव पर पहुंचे एडीजी, दिया सुरक्षा का भरोसा। मोहल्ले के लोगों ने सीएम और सदर सांसद को प्रार्थना पत्र भेजकर की सुरक्षा की मांग।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियर के घर पर पशु तस्करों द्वारा पथराव किए जाने के मामले में एडीजी अखिल कुमार खुद मौके पर पहुंच गए और वहां के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


इस मामले में एडीजी ने शाहपुर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उधर, मोहल्ले के लोगों ने सीएम पोर्टल और सदर सांसद को प्रार्थना पत्र भेजकर मोहल्ले में स्थायी पिकेट लगवाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना होने पाए। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से तस्करों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियर शशिकांत का मकान है। बुधवार की रात 11.30 बजे बिना नंबर की पिकअप गाड़ी से पशु तस्कर कॉलोनी में पहुंचे। बी ब्लॉक में खुले रूप में घूम रहे पशुओं को पकड़ने लगे। जिसकी करतूत इंजीनियर के घर में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो रही थी। 
विज्ञापन


जिसे देख इंजीनियर के 12 वर्षीय पुत्र ऐश्वर्य आनंद छत के लान से चोर-चोर का शोर मचाने लगा। यह सुन पशु तस्करों ने पथराव कर दिया। आवाज सुन परिजन व मुहल्ले के जनसेवा समिति के सदस्य शशिकांत, अखिलेश गुप्ता, फिरोज आलम, सरफराज, विक्रांत खत्री, दिनेश गौतम, श्यामू, डॉ. मिहिर दुबे, अरुण कुमार गुप्ता आदि कॉलोनी के लोग बाहर निकले। 

सभी ने पशु तस्करों का पीछा किया, मगर वे ईंट फेंकते व असलहा लहराते हुए भाग निकले। इसी तरह की घटना 26 मई को भी सामने आई थी। अक्सर इस तरह की घटना सामने आने से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
 
एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मोहल्ले में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, जल्द ही तस्कर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें