फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सावन में शिवालयों पर लगेंगे स्टॉल, मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डाक विभाग शहर के प्रमुख शिवालयों पर गंगोत्री के गंगाजल के स्टॉल लगाएगा। इसके अलावा प्रधान डाकघर में भी गंगाजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने अतिरिक्त स्टॉक के लिए मुख्यालय को ऑर्डर भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में फिलहाल 250 मिलीलीटर की गंगाजल की एक हजार से अधिक बोतलें उपलब्ध हैं। डिप्टी पोस्टमास्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि 250 मिलीलीटर की एक बोतल 30 रुपये में बेची जा रही है। सावन में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त गंगाजल मंगाया जा रहा है। डाक विभाग के अनुसार, गंगोत्री को मां गंगा का उद्गम स्थल माना जाता है। इसलिए वहां का गंगाजल धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। विभाग अधिकृत स्रोत से प्राप्त गंगाजल को सीलबंद बोतलों में उपलब्ध कराता है, जिससे उसकी शुद्धता और प्रमाणिकता बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें