फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का था इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को झंगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एटीएम स्वाइप मशीन, लैपटॉप, पेनड्राइव, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, 25 मूल पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के तिघरा खैरवा निवासी विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वर्ष 2025 में कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र निवासी अभिमन्यु ने विजेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि विजेन्द्र ने विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1.30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। पुलिस के मुताबिक, विजेंद्र के खिलाफ झंगहा, बड़हलगंज और चाैरीचाैरा थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें