फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लंबित पत्रावलियों का 90 दिन में करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपर आयुक्त प्रशासन ने सहजनवां तहसील का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- 10 बड़े बकायेदारों के बारे में ली जानकारी


सहजनवां। अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश ने बुधवार को सहजनवां तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय की विभिन्न पत्रावलियों और 10 बड़े बकायेदारों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित पत्रावलियों का 90 दिन में निस्तारण करें।
अपर आयुक्त ने भूलेख कार्यालय के विभिन्न बस्तों की भी जांच की। तहसील परिसर में साफ-सफाई से संतुष्ट दिखे। खतौनी के निकासी के बारे में भी हकीकत जानने के बाद निर्देश दिए कि न्यायालय में लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराएं। आपत्ति लगाकर फाइलों को न रोकें। पूर्व में लंबित पत्रावलियों को 90 दिन के अंदर निस्तारण करें। अविवादित पत्रावलियों का निस्तारण 45 दिन के अंदर करें। वहीं, धारा 24 के आदेश के बाद राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मिल कर तत्काल मौके जाकर निस्तारित करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि स्वामित्व के नक्शे को जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। इसके अंदर ही जमा किया जाए। देरी होने पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। राजस्व परिषद के निर्देश का पालन कराते हुए चौपाल लगाई। डिजिटल सर्वे समय से पूर्ण कराने पर सहजनवां तहसील को बधाई दी। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम (न्यायिक) निशा श्रीवास्तव, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, नायब तहसीलदार राम सूरज, लेखपाल संघ अध्यक्ष रत्नेश मणि त्रिपाठी आदि राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें