फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया में अपहृत मुन्ना चौहान सकुशल रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीबिया में अपहृत मुन्ना चौहान सकुशल रिहा
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। लीबिया में एक माह से आतंकवादियों के कब्जे में रहे खड्डा के मुन्ना चौहान सहित सातों भारतीय मुक्त हो गए हैं। मुन्ना ने रविवार की रात घर फोन कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम लोग सुरक्षित अलसोला अलमुडिया कंपनी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात साढ़े नौ बजे जब घर में फोन की घंटी बजी और उधर से मुन्ना चौहान की आवाज आई तो पत्नी संजू के आंसू छलक उठे। बकौल संजू, उन्हें उनके पति ने बताया कि कंपनी ने उन सभी को छुड़ा लिया है। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर निवासी मुन्ना चौहान लीबिया में एक साल से आर्गन वेल्डर का काम कर रहे थे। उनके साथ सात भारतीय वीजा खत्म होने पर देश लौट रहे थे। उन्होंने 14 सितंबर को फोन कर बताया था कि वह 17 सितंबर को दिल्ली पहुंच जाएंगे पर इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। 27 सितंबर को दिल्ली के एनडी ट्रेवेल एजेंसी ने परिजनों को बताया कि लीबिया में आतंकवादियों ने फिरौती के लिए मुन्ना सहित सातों भारतीयों का अपहरण कर लिया है। इसके बाद से ही मुन्ना की वापसी के लिए परिजन परेशान थे। सांसद विजय दूबे भी विदेश मंत्रालय के जरिये मुन्ना की वापसी के लिए प्रयासरत थे। उधर, लीबिया की अलसोला अलमुडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी भारतीयों को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें