फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अव्यवस्था पर सख्ती, सड़क पर खड़ी रोडवेज की आठ बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बाधित कर सड़क पर अवैध रूप से खड़ी बसों के खिलाफ शनिवार को कैंट पुलिस ने कार्रवाई की। अभियान चलाकर वहा यातायात बाधित कर रही आठ बसों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

यह कदम उस समय उठाया गया जब डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने क्षेत्र का निरीक्षण कर परिवहन व्यवस्था की खामियों पर नाराजगी जताई। सड़क पर बसें खड़ी होने से लगातार जाम की स्थिति बन रही थी, जिसे देखते हुए सख्ती के निर्देश दिए गए थे। यह कार्रवाई रेलवे बस स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में की गई, जबकि अभियान शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर चलाया गया।
शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने रेलवे बस स्टेशन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सड़क पर खड़ी बसों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी स्थिति में बसों को सड़क पर खड़ा न किया जाए और सभी वाहनों की पार्किंग बस स्टेशन परिसर के भीतर ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए खाली स्थानों पर बसें खड़ी करने और टिनशेड लगाने के निर्देश भी दिए गए थे।
इसके बावजूद शनिवार को फिर से सड़क पर बसें खड़ी मिलीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस पर कैंट पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया और आठ रोडवेज बसों को सीज कर दिया। कैंट पुलिस की इस कार्रवाई से बस संचालकों और परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें