गोरखपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह सूची 15 अप्रैल को जारी होनी थी लेकिन विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते अब इसे एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। नई तिथि के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर के कारण समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि सूची के प्रकाशन के बाद आमजन इसे संबंधित कार्यालयों और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। यदि किसी मतदाता को कोई त्रुटि मिलती है तो नियमानुसार आगे भी संशोधन की प्रक्रिया उपलब्ध रहेगी। ब्यूरो