फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर युवक से मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्यामदेउरवा के गैंग-36 से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उधर, घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा निवासी मोहम्मद सैफ, विष्णु, सरफुद्दीन उर्फ सनकी व भिटौली निवासी बदरुजमा और जुनैद के रूप में हुई है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
श्यामदेउरवा क्षेत्र के सेमरा चंदौली निवासी धीरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे वह घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था। वह गुलरिहा थाना क्षेत्र में बरगदहीं के आगे एक रिजार्ट के पास पहुंचा था, तभी बाइक और कार सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि फहद, जुलकरनैन, तारिक, सफरुद्दीन उर्फ सनकी, सैफ, विष्णु, शारूख और नसीम ने धीरेंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सीओ रवि सिंह ने बताया कि आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, बलवा, मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें