गोरखपुर। ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडरों और बोतल बंद पानी की बिक्री की रोकथाम के लिए सप्ताह भर अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान जांच टीम ने गोरखधाम एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनों से 4877 अनाधिकृत पानी की बोतलें एवं कोल्ड ड्रिंक्स जब्त की और छह अवैध वेंडरों को पकड़ा।
रेलवे कामर्शियल विभाग की टीम ने 14 अप्रैल को 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस में 144 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की। वहीं, मुख्य चल टिकट निरीक्षक, सीवान ने 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक अनाधिकृत वेंडर को पकड़ा। गोंडा जं. रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान के दौरान 942 अनधिकृत पानी की बोतलें तथा 05 अवैध वेंडरों पर पकड़ा गया। वहीं, बस्ती स्टेशन पर गोरखधाम, सत्याग्रह, कुशीनगर और बांद्रा एक्सप्रेस में जांच कर टीम ने अनधिकृत रूप से रखा लगभग 960 पानी की बोतल को जब्त किया।