फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा के अधिग्रहित क्षेत्र का होगा सीमांकन, भूमाफिया कर रहे जमीन पर कब्जा

Fri, 08 Dec 2023 02:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में पिपरौली ब्लाक के अंतर्गत नेवास गांव में बृहस्पतिवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा अनुज मलिक से काश्तकारों ने शिकायत की था कि गीडा द्वारा अधिग्रहित भूमि के बीच कुछ भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने टीम गठित कर सीमांकन के निर्देश दिए। इस पर प्रबंधक गीडा भूमि अधिग्रहण व तहसील राजस्व टीम नेवास पहुंची, लेकिन मौसम खराब होने के कारण सीमांकन नहीं हो सका।

बता दें कि गीडा की तरफ से पिपरौली ब्लाॅक के अधिकांश गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। नेवास में भी गीडा ने भूमि अधिग्रहित की है। मगर किसानों और गीडा के बीच सीमांकन नहीं किया गया। गांव के विजय शंकर ने सीईओ गीडा को पत्र दिया कि सीमांकन नहीं होने से विवाद हो रहा है। हमारी जमीनों पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ रहा है। पूर्व में तहसील प्रशासन द्वारा गीडा प्रशासन की बिना मौजूदगी में सीमांकन किया गया। इसको लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। गीडा के अधिकारियों ने कहा कि जब तक सीमांकन कार्य पूर्ण नहीं हो किसी भी तरह का निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एसीओ आरडी पांडे, प्रबंधक भूमि अधिग्रहण मंगल सिंह, विवेक वर्मा सहायक प्रबंधक सिविल, मयंक मंगल सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, राजस्व कर्मी व तहसील प्रशासन से कानून को प्रमोद, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें