फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में काम करेगा डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण पहल की है। पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सस्टेनेबिलिटी सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन


यह सेल विश्वविद्यालय परिसर में सतत विकास से संबंधित गतिविधियों की योजना, क्रियान्वयन, निगरानी एवं दस्तावेजीकरण का कार्य करेगा। यह सेल एनआईआरएफ, क्यूएस वर्ल्ड और टाइम्स हायर एजुकेशन जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में डीडीयू की स्थिति को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


यह सेल ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन व ग्रीन कैंपस से संबंधित नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्वयन पर कार्य करेगा। पौधरोपण अभियान, कचरा न्यूनीकरण कार्यक्रम व पर्यावरण जागरूकता अभियानों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन



यूएन के सभी सदस्य देश कर रहे लक्ष्यों पर कार्य
यूएन ने दुनियाभर में खुशहाली लाने के लिए 17 सतत विकास लक्ष्य तय किए हैं। उन लक्ष्यों पर सभी सदस्य देश कार्य कर रहे हैं। उनमें कई ऐसे हिस्से हैं, जो शिक्षा संस्थानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। दुनियाभर की रैंकिंग एजेंसियों ने उसके लक्ष्यों को भी कैटेगरी में शामिल किया है।


सेल में इन्हें किया गया शामिल

सस्टेनेबिलिटी सेल का समन्वयक बॉटनी की डॉ. स्मृति मल्ल को नियुक्त किया गया है। बॉटनी के डॉ. रामवंत गुप्ता व डॉ. तूलिका मिश्रा, भूगोल की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वर्णिमा सिंह व एई शशांक श्रीनेत को सदस्य बनाया गया है। रैंकिंग सेल के निदेशक प्रो. मनीष श्रीवास्तव की पहल पर इसका गठन किया गया है।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि इस सेल का गठन सतत विकास की अवधारणा को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ढांचे में समाहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य एक जागरूक, जिम्मेदार और सतत विकास को समर्पित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। इससे परिसर अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल तो बनेगा ही विभिन्न रैंकिंग में भी हमारी स्थिति सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें