फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अचीवर्स-11 ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सोमवार को अचीवर 11 और लक्
विज्ञापन
- इंटर क्रिकेट क्लब लीग डिवीजन प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन के मुकाबले में अचीवर्स-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर दिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भरत प्रसाद यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अचीवर्स के गेंदबाजों के सामने लक्ष्य के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 27 ओवर में 80 रनों पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर तरुण ने 10, विशाल यादव ने 20 और अनुराग ने 18 रनों की पारी खेली। अचीवर्स के गेंदबाज रोहित थापा, अविनाश दुबे और समीर ने 2-2 विकेट चटकाए। अचीवर्स की टीम ने मात्र 8.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अचीवर्स के भरत प्रसाद यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 गेंदों में 38 रन बनाए। परिवेश त्रिपाठी ने भी 19 गेंदों में 26 रन की उपयोगी पारी खेली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें