आरोपी प्रशांत सिंह आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर का रहने वाला है। वह ट्रेडिंग करता है और कई विभागों में ठेकेदारी भी करता है। अमन के पिता मनोज मौर्या खेतीबारी करते हैं।
उन्होंने बताया कि घटना के समय वे नौतनवा में खेत देखने गए थे और सूचना मिलते ही घर लौटे।
दरअसल, सोमवार की रात अमन घर के पास टहल रहा था, तभी प्रशांत ने उसे दौड़ाकर ताबड़तोड़ पांच गोली मार दी। अमन ने जमीन पर गिरते हुए हिम्मत कर चाचा को फोन कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बहन का कर रहा था पीछा
पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने कुछ दिन पहले अमन की बहन का पीछा किया था। दोनों में इस बात को लेकर बहस भी हुई थी। विरोध करने पर वह अमन से रंजिश रखने लगा और हमला कर दिया। घटना के बाद वह पिस्टल झाड़ी में फेंककर घर लौट आया ताकि पुलिस को संदेह न हो।
घायल अमन का मजिस्ट्रीयल बयान रात में ही दर्ज कराया गया, जिसमें उसने प्रशांत का नाम बताया। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल, तीन खोखा और एक कारतूस बरामद किए गए।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है:
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी