फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरे तीन मासूम बच्चे, दो की मौत-दुर्गा पूजा के लिए गए थे मिट्टी लेने

Tue, 23 Sep 2025 01:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

तीनों बच्चों गांव के किनारे पुराने खनन वाले गड्ढे से पूजा के लिए मिट्टी ले रहे थे। इस दौरान दिया तिवारी का पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में अनुष्का और आर्यन भी गहरे पानी में चले गए। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचकर पिड़री गांव की घटना की जानकारी और इलाजरत बच्चे का हाल जानते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज क्षेत्र के पिड़री गांव में सोमवार दोपहर दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए मिट्टी लेने गए तीन बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गए। इसमें छह वर्षीय दिया तिवारी और आठ वर्षीय अनुष्का गौड़ की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय आर्यन तिवारी की हालत गंभीर है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


देर रात डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। तीनों बच्चों गांव के किनारे पुराने खनन वाले गड्ढे से पूजा के लिए मिट्टी ले रहे थे। इस दौरान दिया तिवारी का पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में अनुष्का और आर्यन भी गहरे पानी में चले गए।

इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने दिया और अनुष्का को मृत घोषित कर दिया, जबकि आर्यन का इलाज जारी है।
विज्ञापन


दिया, दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता जितेंद्र तिवारी शहर में सब्जी का व्यवसाय करते हैं। अनुष्का, तीन भाइयों के बीच इकलौती बेटी थी। पिता विजय गौड़ मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें