फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: ट्रांसफार्मर लगाने से रोका फिर रिश्तेदार को ललकारकर चलवा दी गोली, आरोपी का पिस्टल लिए फोटो हुआ वायरल

Thu, 03 Jun 2021 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खोरोबार के हक्का बाद गांव के निवर्तमान प्रधान पति पर आरोप। गांव के रिटायर्ड सिपाही ने दी तहरीर।
 
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र में असलहा ताने शख्स की फोटो वायरल हुई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार के हक्का बाद गांव में बुधवार दोपहर में लगाए जा रहे नए ट्रांसफार्मर का कार्य निवर्तमान प्रधान पति ने रोक दिया। आरोप है कि ट्रांसफार्मर लगवा रहे गांव के लोगों को गाली देने लगे। इसी दौरान रिश्तेदारों को बुलाकर असलहा तनवा दिया और गोली चलवा दी। गनीमत थी कि गोली मिस हो गई। 
विज्ञापन


गांव के एक रिटायर्ड सिपाही ने असलहा तानने वाले को पकड़ लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। इस दौरान व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लाई। रिटायर्ड सिपाही ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी का पिस्टल निकालकर ताने हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया 

जानकारी के मुताबिक, हक्का बाद निवासी और रिटायर्ड सिपाही देवमन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब था। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर आया तो लोग उसे पोल पर चढ़वा रहे थे। इस दौरान गांव की निवर्तमान प्रधान के पति जो इस बार चुनाव हार गए हैं, अपने भाई के साथ वहां पर पहुंच गए और कहा कि तुम लोगों ने वोट नहीं दिया है, इसलिए ट्रांसफार्मर नहीं लगने दूंगा। वह गाली देने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विरोध किया तो अपनी पत्नी के भाईयों को फोन कर गायघाट से बुला लिया। आरोप है कि निवर्तमान प्रधान पति के ललकारने पर उनकी पत्नी के एक भाई ने असलहा निकाल कर तान दिया और गोली चला दी। लेकिन संयोगवश गोली मिस हो गई। देवमन यादव ने उसे पकड़ लिया। लेकिन वह हाथ छुड़ा कर भाग गया। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्ष को थाने लाई। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर खोराबार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। एक पक्ष की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। निवर्तमान प्रधान से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई। जब भी उनका पक्षव आएगा प्रकाशित किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें