फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने ले गए पुलिस वालों को चकमा देकर भाग निकला बंदी, खेतों में ढूढ़ रही पुलिस

Sun, 02 Feb 2020 06:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बनकटी (बस्ती)।
विज्ञापन
सरसों के खेत में आरोपी को ढूंढती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवा किलो गांजा के साथ पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से उस समय फरार हो गया, जब पुलिस बनकटी पीएचसी पर उसका मेडिकल कराने ले गई थी। उसे लेकर गए पुलिस कर्मी हक्का-बक्का होकर इधर-उधर ढूंढने लगे। गन्ना व सरसों के खेतों में काफी खोजबीन के बाद हथकड़ी मिली मगर फरार हुआ दुर्गेश निवासी इस्माइल पुर थाना लालगंज का कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के खेतों में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
लालगंज पुलिस ने क्षेत्र के छिबरामऊ तिराहे से रविवार सुबह 10 बजे उसे एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हेड कांस्टेबल प्रहलाद यादव एक होमगार्ड के साथ उसे बनकटी पीएचसी मेडिकल कराने ले गए। दोपहर दो बजे के करीब मेडिकल कराने के उपरांत पीएचसी से बाहर निकलते समय सिपाही तंबाकू खाने लगा। ध्यान हटते ही मौका पाकर मुलजिम हथकडी समेत कटौघा गांव की तरफ भागने लगा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें