गोला में छेड़खानी और बुजुर्ग की मौत का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के कोटिया नायक गांव में सोमवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर धक्का देने से बुजुर्ग की मौत के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र गौड़ उर्फ संग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात एक किशोरी से घर में घुसकर आरोपी ने छेड़खानी की थी।
शोर मचाने पर बगल के कमरे में सोए बुजुर्ग दादा जग गए और विरोध किए तो आरोपी ने धकेल दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई थी।