फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप

Mon, 11 May 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से महराजगंज जिले के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में परिवार सहित चिलुआताल क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। उसकी 13 वर्षीय बेटी गोरखनाथ क्षेत्र स्थित अपने मामा के घर गई थी। आरोप है कि दूसरे दिन मामा के घर से लौटते समय रास्ते में केवटहिया निवासी शुभम साहनी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें