फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठगी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से लेकर आ रही पीपीगंज पुलिस, कोर्ट ने जारी किया था वारंट
विज्ञापन

भगवानपुर (पीपीगंज)। ठगी के आरोपों में वांछित चल रहे नगर के टीचर कॉलोनी निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को पीपीगंज पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लेकर पुलिस टीम पीपीगंज के लिए रवाना हो चुकी है और बुधवार को उसके यहां पहुंचने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पीपीगंज समेत कई जनपदों और राज्यों में धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक श्रीवास्तव के विरुद्ध पीपीगंज थाने में सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा लखनऊ, बरेली, जौनपुर, राजस्थान और बिहार में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह लंबे समय से भागा फिर रहा था और एक मामले में न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

वारंट जारी होने के बाद पीपीगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को उसके मुंबई में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर गठित टीम ने मुंबई पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर पीपीगंज ला रही है।
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। उसी के अनुपालन में पीपीगंज पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें