फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहाते वक्त ताक-झांक से मना करने पर महिला को पीटने का आरोपी गिरफ्तार, महिला के सिर में आई गंभीर चोट

Mon, 07 Aug 2023 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

महिला में तहरीर में कहा है कि उसकी छोटी दादी घर के पास नल पर नहा रही थीं। आरोपी ताख-झांक कर रहा था। दादी की नजर आरोपी शिवकुमार पर पड़ गई। उन्होंने ताक-झांक करने से मना किया तो वह पास में आकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर पास में पड़े ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी शिवकुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज के एक गांव में 50 वर्षीय महिला को नहाते समय देखने और विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, बलवा व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान सिकरीगंज क्षेत्र निवासी शिवकुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला में तहरीर में कहा है कि उसकी छोटी दादी घर के पास नल पर नहा रही थीं। आरोपी ताख-झांक कर रहा था। दादी की नजर आरोपी शिवकुमार पर पड़ गई। उन्होंने ताक-झांक करने से मना किया तो वह पास में आकर अश्लील हरकत करने लगा।

विरोध करने पर पास में पड़े ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग आ गए। बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची लापता, अज्ञात पर केस दर्ज

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया और फिर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने धारा बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ मनीष यादव ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट है और उसके आंख के पास की हड्डी टूट गई है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें