फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में हत्या की कोशिश के आरोपी की मौत, बेटा बेहोश

Thu, 02 Nov 2023 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जेल में बंद आशिक अली (55) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना के बाद गांव में भीड़ जुटने लगी थी। आशिक अली के घर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पहुंच गए। गांव में एहतियातन पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन
आशिफ अली। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या की कोशिश और बलवा के आरोप में जेल में बंद आशिक अली (55) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना के बाद गांव में भीड़ जुटने लगी थी। आशिक अली के घर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पहुंच गए। गांव में एहतियातन पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रही।

विज्ञापन


देर शाम शव आने के बाद बेटा बेहोश हो गया था, जिसे पुलिस ने भर्ती कराया है। दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया और विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के संतोरा गांव निवासी देवनाथ शर्मा के पिता जयनाथ हरदत्तपुर स्थित मकान पर सोने गए थे। पिता द्वारा किसी काम से बुलाने पर देवनाथ अपने भाई सोमनाथ व दोस्त पिंटू दूबे के साथ कार से मकान पर पिता से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 105 करोड़ की संपत्तियां जब्त, आगे भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन

हरदत्तपुर गांव के पास ताजिया ले जा रहे संतोरा निवासी आशिक अली, जाहिद अली, मोनू, निजामुद्दीन, अलताफ, टीपू, शाहनवाज, क्यूम, रंजिश में कार पर पत्थर मारने लगे। जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देवनाथ शर्मा की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने आशिक अली समेत कई पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: हड़हवा रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज के प्रस्ताव को मंजूरी, जाम से मिलेगी मुक्ति

बाद में आशिक अली समेत तीन लोगों को 30 जुलाई को पुलिस ने जेल भिजवाया था। बुधवार सुबह जेल में आशिक अली को सीने में दर्द, घबराहट व बेचैनी हुई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। आशंका है कि उसे हार्ट अटैक आया था।

मौत के बाद परिजन स्थानीय पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि बीमारी से बंदी की मौत हुई है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें