फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक से टक्कर के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक पर चाकू और हेलमेट से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिविल लाइन निवासी कार्तिक पाठक और राहुल चौधरी के रूप में हुई है। पीड़ित करण शर्मा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।
करण शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच वह अपने काम से घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर राहुल चौधरी और कार्तिक पाठक बाइक से पहुंचे और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने सावधानी से वाहन चलाने की बात कही तो दोनों आरोपी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि राहुल चौधरी ने हेलमेट से करण के सिर पर वार कर दिया। कार्तिक पाठक ने चाकू से उसके सीने, चेहरे और हाथ पर कई वार किए। हमले में करण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे व हाथ से काफी खून बहने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं करण की मां पूजा शर्मा के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि जाते समय दोनों ने मां-बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें