फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हवालात से भागा दुष्कर्म का आरोपी, 24 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़हलगंज थाने में पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

- शादी का झांसा देकर यौन शोषण समेत गंभीर धाराओं में हुई थी प्राथमिकी


गोरखपुर। बड़हलगंज थाने की हवालात में बंद शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार प्रदीप साहनी पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। 21 अगस्त की रात करीब दो बजे पेशाब कराने के लिए बाहर ले जाते समय वह पुलिसकर्मी को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अभिलेखों के मुताबिक, बड़हलगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में पिड़हनी निवासी प्रदीप साहनी को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने की पुरुष हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त की रात पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी सच्चिदानंद ने ड्यूटी अधिकारी एसआई संतोष कुमार राय को सूचना दी कि आरोपी ने पेशाब करने के लिए बाहर ले जाने को कहा है। पुलिसकर्मी उसे हवालात से बाहर लेकर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे चकमा देकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन तत्काल उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा से भागने के संबंध में अलग से विधिक कार्रवाई शुरू की गई। सीओ दरवेश ने बताया कि भागे आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें