फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले सक्रिय ठग को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोला थानाक्षेत्र के चकमहेशपुर निवासी इकबाल अहमद के रूप में हुई। आरोपी श्रीरामपुर, रियांव निवासी रामबुझ यादव की पत्नी सुमित्रा के जेवर लेकर भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि श्रीरामपुर निवासी रामबुझ यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताया और तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे एवं उसकी पत्नी सुमित्रा को झांसे में ले लिया। इसी बहाने ठगों ने महिला का सोने का मंगलसूत्र, दो ज्यूतिया (सोने की) और 1500 रुपये नकद ले लिए। ठगों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वापस आएंगे और पूजा-पाठ पूरा करेंगे लेकिन काफी देर बाद भी वे नहीं लौटे। संदेह होने पर पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत की।
तहरीर मिलते ही टीम गठित कर ठगों की तलाश शुरू कराई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान इकबाल अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की ज्यूतिया और 2050 रुपये बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी ठगी, चोरी, मारपीट, फर्जीवाड़ा और गंभीर धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कई वर्षों से झाड़-फूंक के नाम पर ग्रामीण इलाकों में भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था। उसके अन्य साथियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें