फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के साथ जन्मदिन मनाने वालों ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी, अब सता रहा है इस बात का डर

Thu, 25 Feb 2021 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गोरखपुर के कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर चिलुआताल इलाके में लग्जरी गाड़ी के बोनेट पर असलहा रखकर जन्मदिन की पार्टी मनाने वालों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दी है। चारों आरोपी  युवकों को पुलिस की कार्रवाई का डर सता रहा है। युवकों का कहना है कि पुलिस उनके साथ कुछ भी कर सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के बलुआ गांव निवासी तेज मणि त्रिपाठी, उनके भाई पंकज मणि त्रिपाठी, सुधीर सिंह और अमित सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस ने आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चारों के विरुद्ध केस दर्ज किया था।

केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने लग्जरी गाड़ी की पहचान कर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। पता चला कि वायरल वीडियो 22 अक्तूबर 2020 का है। पुलिस ने आरोपियों के अभिभावकों से संपर्क किया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच चारों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस के दबाव के चलते आरोपी सामने आए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर कोर्ट को भेज दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें