फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के बारे में मिलेंगी अब सटीक सूचनाएं, एनटीईएस से जुड़े एनईआर के 65 स्टेशन

Mon, 25 Jan 2021 09:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139, ऑनलाइन सिस्टम या हो पूछताछ केंद्र, सभी जगहों पर यात्रियों को सटीक सूचनाएं अब मिलेंगी। ट्रेनों की वास्तविक लोकेशन भी अब एक ही होगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपने 65 स्टेशनों को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से जोड़ दिया है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने एनटीईएस से गोरखपुर-बस्ती मंडल के चार स्टेशनों गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, देवरिया सदर को जोड़ा है। अगले चरण में भटनी, सलेमपुर, बढ़नी, नौतनवां को जोड़ा जाएगा। अभी तक पूछताछ केंद्र और ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड पर मैनुअल फीडिंग की जाती थी। इससे कभी-कभी ऑनलाइन चेक करने पर ट्रेन के समय में अंतर दिखता था। इसी गफलत में कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी।

इस समस्या के समाधान के लिए रेल प्रशासन ने अपने सभी सिस्टम पर रीयल टाइमिंग देने की योजना बनाई। इसे एनटीईएस से जोड़ा गया है। एनटीईएस एप के जरिए अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। आने वाले स्टेशन, ट्रेन का शेड्यूल और ट्रेन किन स्टेशनों के बीच में है, इस संबंध में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 65 स्टेशनों को एनटीईएस से जोड़ा गया है। इससे जुड़ने के बाद अब हर सिस्टम पर रीयल टाइमिंग दिखाई पड़ेगा।
 
ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस
एनटीईएस की सुविधा के लिए गूगल प्ले स्टोर से एनटीईएस एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीईएस की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें