फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ब्लैकमेल कर कराई शादी, अब पति बोला- छोटे भाई को भी खुश करो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद अपने भतीजे से दुष्कर्म कराकर वीडियो बना लिया गया। उसके बाद ब्लैकमेल किया गया और बाद में युवक से शादी करा दी गई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि शादी के बाद देवर उसे गलत तरीके से छूने और पकड़ने की कोशिश करता है। शिकायत करने पर पति और सास ने कथित तौर पर कहा कि छोटे भाई का भी अधिकार है और उसे भी खुश रखो। महिला की तहरीर के आधार पर 21 अगस्त की शाम गुलरिहा थाने में पति, देवर, सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महिला के अनुसार, वर्ष 2022 में मां की बीमारी से मौत के बाद वह घर पर अकेली रहती थी। पड़ोस में रहने वाली महिला उसे अपने घर बुलाती थी। वहां उसका भतीजा सुनील निषाद भी आता-जाता था। आरोप है कि एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेहोशी की हालत में युवक ने उसके साथ गलत काम किया और वीडियो बना लिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें