फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार और खोराबार इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बेलीपार इलाके में दो हादसे हुए। जबकि खोराबार में एक युवक की जान चल गई पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलीपार व कसिहार प्रतिनिधि के मुताबिक, बेलीपार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर एक वृद्ध और बाइक सवार एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चारपान कोलाहट निवासी 60 वर्षीय हरीलाल पैदल घर जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मंगलवार की रात करीब 11 बजे बेलीपार क्षेत्र के कसिहार बगहा वीर बाबा स्थान के बीच बाइक से घर जा रहे चवरिया थाना गगहा निवासी गोविंद यादव (20) पुत्र श्रीकांत यादव अज्ञात वाहन की चपेट में आकर डिवाइडर के बीचों-बीच जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोविंद दिल्ली पब्लिक स्कूल में चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक, रामनगर करजहां बेलवार मार्ग पर मंगलवार की रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। उसकी पहचान जंगल केवटलिया बलुअहवा टोला निवासी गौरव साहनी (25) के रूप में हुई। वह नौसड़ अपने मामा के घर से बाइक से अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें