पिपराइच। नगर पंचायत पिपराइच के सिधावल निवासी सुरेश गुप्ता की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मंगलवार शाम सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला।
जानकारी के मुताबिक, सुनीता शाम को घर से निकल कर सड़क पर टहल रही थी। पिपराइच से सिधावल की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार ने तेज ठोकर मार दिया। महिला को सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का पति ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है।
ब्यूरो