फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sat, 20 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ स्थित पीपा पुल के पास शुक्रवार शाम राप्ती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी सुरेश निषाद के बेटे संदीप निषाद (25) शुक्रवार अपराह्न करीब 3:30 बजे गाहासाड़ स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को डूबते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक युवक डूब चुका था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से खोजबीन शुरू कराई। करीब एक घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि संदीप निषाद दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। युवक की असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें