फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छुट्टा पशु से टकराई कार, एयरबैग खुलने से चार सवार बचे

Tue, 28 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास हादसा, पुलिस ने पहुंचकर संभाला यातायात
विज्ञापन



जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर सोमवार रात छुट्टा पशु से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी चार लोग कार से महाराजगंज जिले के नौतनवा जा रहे थे। रात करीब नौ बजे उनकी कार जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर आए छुट्टा गोवंश से कार की टक्कर हो गई। चालक ने पशु को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर जुटी भीड़ को हटाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी ने पास के निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। थाना प्रभारी पीपीगंज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर अचानक छुट्टा पशु आ जाने से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें