सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गुलरिहा इलाके के रघुनाथपुर गांव के भगवानपुर टोला में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर के सामने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में शुक्रवार रात साईदा खातून (44) परिवार के छह अन्य सदस्यों बेटी सूफिया (16), राबिया खातून (23), निहाल (05), जुबेर (17), मरियम और सुबराती (16) साथ घर के सामने चारपाई पर सो रही थीं। रात करीब 10.30 बजे भटहट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चारपाई पर सो रहे लोगों को कुचल दिया।